रिपोर्ट- सुधीर कुमार
शामली। थाना भवन पण्डित दीन दयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के अंतर्गत एक सड़क का निर्माण किया जा रहा है जिसका शिलान्यास पूर्व कैबिनेट मंत्री( उ.प्र. सरकार )ने किया । निर्माण कार्य मे पूजन करके इसका शुभारंभ किया गया ।इस अवसर पर नगर सभासद नीरज गोयल(पाटी),विनोद कुमार,सुशील कुमार, कन्हैया सैनी,देवेंद्रपण्डित,दिनेश कुमार आदि सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।