India Times 7

Homeउत्तर प्रदेशफोर व्हीलर वाहन और टेंपो की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत

फोर व्हीलर वाहन और टेंपो की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत

हादसे में टेंपो चालक समेत छह लोग घायल

रिपोर्ट वैभव गुप्ता

समरेर-दातागंज मुख्य मार्ग पर धरैली से आगे भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक चार पहिया वाहन और टेंपो की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में टेंपो चालक समेत छह लोग घायल हो गए।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार चार पहिया वाहन के सामने अचानक नीलगाय आ गई। नीलगाय को बचाने के प्रयास में वाहन अनियंत्रित हो गया और सामने से आ रहे टेंपो से जा टकराया।हादसे में वेदराम, 50 वर्ष, मानवी, 10 वर्ष, आर्यन, 19 वर्ष, रानू, 50 वर्ष, गुड्डू, 35 वर्ष और टेंपो चालक जोगेंद्र, 25 वर्ष घायल हुए हैं।घायलों में 2को हायर सेंटर रेफर किया गया है, जबकि गुड्डू को एंबुलेंस के जरिए बरेली के निजी अस्पताल पहुंचाया गया।वहीं समरेर चौकी के एसआई प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला तेज रफ्तार का प्रतीत हो रहा है। पुलिस हादसे में शामिल चार पहिया वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular