रिपोर्ट रोहताश आर्या
बदायूं : सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन्स,में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन में सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ0 ह्रदेश कठेरिया द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स, में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं राष्ट्र की सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण के दौरान सभी पुलिसकर्मियों ने देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा करने तथा राष्ट्र की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का संकल्प लिया साथ ही सरदार वल्लभभाई पटेल जी के राष्ट्र निर्माण में दिए गए अमूल्य योगदान एवं देश की एकता को सुदृढ़ बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर सुमेध मिलिंद जाधव, प्रतिसार निरीक्षक इन्द्रजीत सिंह व अन्य अधि0/कर्म0गण मौजूद रहें।