India Times 7

Homeउत्तर प्रदेशकचहरी में बहुउद्देश्यीय बहुमंजिला भवन निर्माण की कवायद तेज

कचहरी में बहुउद्देश्यीय बहुमंजिला भवन निर्माण की कवायद तेज

मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने उठाया था निर्माण का मुद्दा

रिपोर्ट गोपीनाथ रावत

अयोध्या। कचहरी परिसर में बहुउद्देश्यीय बहुमंजिला भवन के निर्माण की दिशा में कवायद तेज हो गई है। इस संबंध में अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कालिका प्रसाद मिश्र, उपाध्यक्ष राजेश उपाध्याय और महामंत्री शैलेन्द्र कुमार जायसवाल के साथ अपर मुख्य सचिव (गृह) संजय प्रसाद से मुलाकात कर प्रस्ताव की अद्यतन स्थिति पर चर्चा की। विधायक ने इस परियोजना को लेकर मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान भी विषय को प्रमुखता से उठाया। इससे पहले 9 सितंबर को उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर भवन का निर्माण जल्द शुरू कराने का अनुरोध किया था। गुरुवार को बार एसोसिएशन के सभागार में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने अधिवक्ताओं के साथ बैठक कर शासन स्तर पर हुई पहल और अब तक की प्रगति की जानकारी साझा की। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा, “कचहरी परिसर में बहुउद्देश्यीय बहुमंजिला भवन का निर्माण अधिवक्ताओं की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। इस विषय को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र लिखा गया है और उनसे मुलाकात के दौरान भी चर्चा की गई है। शासन स्तर पर प्रस्ताव की अद्यतन स्थिति जानने के लिए अपर मुख्य सचिव गृह से भी वार्ता की गई है। हमारा प्रयास है कि इस परियोजना को आगे बढ़ाते हुए निर्माण का रास्ता जल्द प्रशस्त हो।”बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कालिका प्रसाद मिश्र ने कहा, “कचहरी परिसर में बहुउद्देश्यीय बहुमंजिला भवन का निर्माण अधिवक्ताओं की लंबे समय से महसूस की जा रही जरूरत है। इससे न्यायिक कार्यों से जुड़े लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। विधायक ने इस विषय को शासन और मुख्यमंत्री के समक्ष उठाया है।”बहुउद्देश्यीय भवन का निर्माण होने से कचहरी परिसर में उपलब्ध स्थान का बेहतर उपयोग करने और अधिवक्ताओं की आवश्यकताओं के अनुरूप सुविधाएं विकसित करने की संभावनाएं बढ़ेंगी। बार एसोसिएशन की बैठक के दौरान अधिवक्ताओं ने विधायक के प्रयासों की सराहना की। इस दौरान बडी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular