India Times 7

Homeउत्तर प्रदेशपुलिस ने चोरी के मामले में नामजद अभियुक्त को किया गिरफ्तार

पुलिस ने चोरी के मामले में नामजद अभियुक्त को किया गिरफ्तार

रिपोर्ट गोपीनाथ रावत

मिल्कीपुर अयोध्या। खण्डासा थाना पुलिस ने चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से चांदी जैसे सफेद धातु के जेवरात, दो मोबाइल फोन और 540 रुपये नकद बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक, 27 अक्टूबर 2026 को थाना खण्डासा में मुकदमा अपराध संख्या 248/26 के तहत बीएनएस की धारा 305(ए), 331(3) और 351(2) में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में नामजद अभियुक्त मेहर सिंह उर्फ छोटू सिंह पुत्र राम अवध सिंह, निवासी रायपट्टी, थाना खण्डासा, जनपद अयोध्या को 28 अक्टूबर की रात करीब 8:25 बजे रायपट्टी गांव में अवधेन्द्र प्रताप सिंह के आम के बाग के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त के पास से एक जोड़ी पाजेब, एक जोड़ी पायल, अलग-अलग डिजाइन की दो टूटी पायल, छह बिछिया, एक चेन, एक कीपैड मोबाइल फोन, एक एंड्रॉयड स्मार्टफोन और 540 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। यह कार्रवाई #पुलिस_अधीक्षक_ग्रामीण के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी_मिल्कीपुर के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष_खण्डासा_कमलेशकुमार_सरोज के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने की। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular