India Times 7

Homeमैनपुरीपुलिस ने युवक को तमंचा संग किया गिरफ्तार

पुलिस ने युवक को तमंचा संग किया गिरफ्तार

कुरावली- पुलिस ने एक अभियुक्त अवैध असलाह संग किया गिरफ्तार, भेजा न्यायालय। युवक शातिराना तरीके से तमंचा छुपाए कही जा रहा था तभी उपनिरीक्षक श्यामवीर सिंह ने चेकिंग के दौरान युवक को पकड़ा। मैनपुरी के थाना कुरावली क्षेत्र ग्राम लखौरा बाई पास के समीप ढलान से आगे 15 नवम्बर दिन शुक्रवार को चेकिंग पर निकले कुरावली थाना उपनिरीक्षक श्यामवीर सिंह द्वारा एक युवक को संधिक्त पाते हुए पूछताछ करने हेतु रोका गया। युवक हड़बड़ा गया और भागने की कोशिश की जिसकी घेराबंदी करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम शिशुपाल पुत्र तेजपाल निवासी ग्राम शरीफपुर, कुरावली बताया। जिसके पास से एक अवैध असलाह (पोनिया) और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। मामले का संज्ञान लेते हुए थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह चौहान ने संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करते हुए अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular