रिपोर्ट रोहताश आर्या
त्योहारों के दृष्टिगत उझानी क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान प्रमुख बाजारों, चौराहों, मेला स्थल एवं रावण दहन स्थल का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण एवं सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए गए। आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए आगामी त्योहारों को शांति, सौहार्द एवं आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की गई।