India Times 7

Homeमैनपुरीब्लॉक स्तरीय पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का हुआ आयोजन

ब्लॉक स्तरीय पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का हुआ आयोजन

बी.एस.डी. इंटर कॉलेज में आयोजित हुआ नशा मुक्ति युवा संसद कार्यक्रम

आलीपुर खेड़ा/मैनपुरी जनपद में जिला युवा अधिकारी वरुण केश मीणा के निर्देशन में विकासखंड स्तरीय पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम के अंतर्गत “नशा मुक्ति युवा फॉर विकसित भारत” कार्यक्रम का आयोजन बी.एस.डी. इंटर कॉलेज में किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य आशीष पांडेय तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सेवा प्रमुख रामजी उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य अब्दुल अहमद अब्बासी ने भी युवाओं को संबोधित करते हुए नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी तथा नशे से दूर रहने के उपाय बताए।वक्ताओं ने युवाओं को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक नुकसान के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रहकर अपनी ऊर्जा का उपयोग शिक्षा, खेलकूद, सामाजिक सेवा तथा राष्ट्र निर्माण के कार्यों में करना चाहिए। नशामुक्त युवा ही विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में नशामुक्ति के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।इस अवसर पर राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक (NYV) रिंकी, शोभा एवं ऋचा, युवा मंडल से अंशु, विक्रम सिंह, मोनू सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular