India Times 7

Homeउत्तर प्रदेशदिल्ली पुलिस की दबिश, अजहर हिरासत में, नकद और हेरोइन बरामद

दिल्ली पुलिस की दबिश, अजहर हिरासत में, नकद और हेरोइन बरामद


संवाददाता: शोभित सक्सैना

बदायूं/अलापुर। जनपद बदायूं के अलापुर कस्बे के वार्ड नंबर पांच में दिल्ली पुलिस ने स्थानीय पुलिस के साथ दबिश देकर अजहर पुत्र बाबू हसन को हिरासत में लिया। मामले में उसके घर से 10 लाख रुपये नकद और करीब 500 ग्राम हेरोइन बरामद होने की सूचना सामने आई है। हालांकि, बरामदगी और पूरे मामले को लेकर आधिकारिक पुष्टि तथा पुलिस का विस्तृत पक्ष सामने आना बाकी है।
जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस दो लोगों को लेकर अलापुर पहुंची थी। पूछताछ के दौरान उन लोगों ने कथित तौर पर अजहर का नाम लिया और अलापुर से मादक पदार्थ खरीदने की बात बताई। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर उनकी निशानदेही पर वार्ड नंबर पांच में दबिश दी। बताया जा रहा है कि अजहर अपने घर पर मिला, जहां से उसे हिरासत में लेकर करीब चार घंटे तक पूछताछ की गई।

सीज किए गए डिब्बों के अलावा बैग मिलने पर उठे सवाल

इस कार्रवाई के दौरान सीज किए गए डिब्बों के अलावा कुछ भरे हुए बैग भी होने की बात सामने आई है। इन बैगों में क्या था और उन्हें लेकर पुलिस ने क्या कार्रवाई की, इस संबंध में जानकारी मांगने पर दिल्ली पुलिस की ओर से

कथित तौर पर स्पष्ट जवाब नहीं दिया गया।

पुलिस की ओर से जानकारी स्पष्ट नहीं किए जाने के चलते कार्रवाई और बरामद सामान को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

फिलहाल मामले में बरामदगी की आधिकारिक पुष्टि, जब्ती की सूची और पुलिस की विस्तृत जानकारी सामने आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular