रिपोर्ट वैभव गुप्ता
समरेर में जाम का झाम! दातागंज-देवचरा मार्ग पर आखिर कब सुधरेगी यातायात व्यवस्था?यहां आए दिन लगने वाले जाम से राहगीर परेशान हैं। चौराहे पर टेंपो और ठेले वालों के जमावड़े के चलते लोगों को घंटों तक जाम में फंसे रहना पड़ता है।सबसे ज्यादा परेशानी एंबुलेंस और स्कूली बच्चों को उठानी पड़ती है। भीषण गर्मी में स्कूली बसों में बैठे बच्चे घंटों तक जाम में फंसे रहते हैं।सवाल यह है कि आखिर जिम्मेदार अधिकारी इस गंभीर समस्या पर कब संज्ञान लेंगे? क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है?