India Times 7

Homeउत्तर प्रदेशप्राथमिक विद्यालय में हुआ वृक्षारोपण

प्राथमिक विद्यालय में हुआ वृक्षारोपण

रिपोर्ट सुधीर कुमार

थानाभवन फतेहपुर के प्राथमिक विद्यालय में हुआ वृक्षारोपण, पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने पर्यावरण भविष्य के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने का किया सभी से आह्वान।थानाभवन- विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर क्षेत्र के गांव हरड़ फतेहपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय नंबर-1 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से चलाए जा रहे एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण और हरित भविष्य के निर्माण का संदेश देते हुए बड़ी संख्या में लोगों ने पौधे लगाए एवं समाज में एक अच्छा संदेश दिया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश राणा रहे। उन्होंने ग्रामीणों और वरिष्ठ नागरिकों के साथ विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया तथा लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रकृति के प्रति सम्मान और मां के प्रति समर्पण व्यक्त करने का यह अभियान समाज को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का प्रभावी माध्यम बन रहा है।सुरेश राणा ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच वृक्षारोपण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। प्रत्येक व्यक्ति को अपनी मां के सम्मान में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसे पेड़ बनने तक संरक्षित रखने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ और हरित वातावरण आने वाली पीढ़ियों के लिए सबसे बड़ी धरोहर है।कार्यक्रम में जिला पंचायत प्रतिनिधि मैनपाल सैनी, भाजपा जिला मंत्री बृजेश वाल्मीकि, मंडल अध्यक्ष पवन गौतम, आजाद राणा, गौतम प्रधान , अमरपाल धर्मेंद्र शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग, भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण और हरित भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान लगाए गए पौधों की देखरेख की जिम्मेदारी भी स्थानीय लोगों को सौंपी गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular