रिपोर्टर अर्जुन दिवाकर
आंवला: बरेली ।भारतीय किसान यूनियन (शंकर) के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज नवागत उपजिलाधिकारी आंवला से शिष्टाचार एवं औपचारिक भेंट कर उनका स्वागत किया तथा उन्हें नवीन दायित्व के लिए शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की।प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रताप सिंह ने किया। इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी रमाकांत उपाध्याय, मंडल संगठन मंत्री सैय्यद अकबर अली, कल्याण सिंह, जिला मंत्री टीकाराम मौर्य सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।भेंटवार्ता के दौरान क्षेत्र के किसानों एवं आमजन से जुड़ी विभिन्न समस्याओं, कृषि, सिंचाई, विद्युत आपूर्ति, खाद की उपलब्धता तथा जनहित के अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर संक्षिप्त चर्चा हुई। संगठन के पदाधिकारियों ने उपजिलाधिकारी महोदय को आश्वस्त किया कि भारतीय किसान यूनियन (शंकर) किसानों एवं आमजन के हितों से जुड़े रचनात्मक कार्यों में प्रशासन के साथ सकारात्मक सहयोग बनाए रखेगा।नवागत उपजिलाधिकारी ने प्रतिनिधिमंडल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन, किसानों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान तथा आमजन को पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।