रिपोर्ट मोहम्मद आसिफ

बदायूं। छात्रों और जनहित के मुद्दों को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपने के बाद कांग्रेस के कई पदाधिकारियों को उनके घरों पर नजरबंद किए जाने का मामला सामने आया है।कांग्रेस नेताओं के अनुसार जिला महासचिव सत्यम यादव को उनके निजी आवास ग्राम कलौरा, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कश्यप, विधानसभा प्रभारी कुंवर पाल सिंह तथा ब्लॉक अध्यक्ष बिजनेस यादव को बेला डांडी स्थित उनके आवास पर नजरबंद किया गया।बताया जा रहा है कि दिल्ली में प्रस्तावित कांग्रेस के कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने यह कार्रवाई की। कांग्रेस नेताओं ने इस कार्रवाई पर आपत्ति जताई है। वहीं, प्रशासन की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
