Skip to main content

India Times 7

Homeअयोध्याकोटेदार की तानाशाही से ग्रामीण परेशान, पत्रकार ने जान से मारने की...

कोटेदार की तानाशाही से ग्रामीण परेशान, पत्रकार ने जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया

बीकापुर, अयोध्या कोटेदार की तानाशाही से ग्रामीण परेशान, पत्रकार को मिली जान से मारने की धमकी*बीकापुर तहसील क्षेत्र में कोटेदार की मनमानी का गंभीर मामला सामने आया है, जहां अंगूठा लगवाने के बावजूद लाभार्थी को राशन नहीं दिया गया। इस अन्याय का विरोध करने पर कोटेदार द्वारा पत्रकार को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित पत्रकार भानु प्रताप प्रजापति ने बताया कि बीकापुर तहसील क्षेत्र के खिदिरपुर चौरे बाजार निवासी भागचंद के पास सरकारी राशन की दुकान है। राशन वितरण के दौरान कोटेदार ने पहले उनका अंगूठा लगवाया, लेकिन बाद में राशन देने से साफ इनकार कर दिया। जब इस पर सवाल उठाया गया तो विवाद की स्थिति बन गई। आरोप है कि मौके पर मौजूद पत्रकार द्वारा खबर कवरेज करने पर कोटेदार ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इस घटना से आक्रोशित पत्रकार साथियों ने एकजुट होकर उपजिलाधिकारी बीकापुर संतोष कुमार को लिखित प्रार्थना पत्र सौंपते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।*पत्रकारों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो वे आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे*प्रशासन से प्रमुख मांगें:- कोटेदार के खिलाफ तत्काल जांच कराई जाए- दोष सिद्ध होने पर लाइसेंस निरस्त किया जाए- पत्रकार को दी गई धमकी के मामले में मुकदमा दर्ज किया जाए*अब देखना होगा कि प्रशासन इस गंभीर प्रकरण पर क्या कदम उठाता है

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular