Skip to main content

India Times 7

Homeउत्तर प्रदेशकांवड़ यात्रा व चेहल्लुम को लेकर कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक...

कांवड़ यात्रा व चेहल्लुम को लेकर कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक हुई आयोजित

रिपोर्ट अर्जुन दिवाकर

आंवला। पवित्र श्रावण मास में निकलने वाली कांवड़ यात्रा और चेहल्लुम को लेकर मंगलवार को आंवला कोतवाली परिसर में शांति समिति यानी पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी सुशील कुमार मिश्रा ने की। इसमें सीओ हेमंत उपाध्याय और इंस्पेक्टर बृजु सिंह भी मौजूद रहे।अधिकारियों ने कहा कि कांवड़ यात्रा और चेहल्लुम दोनों ही महत्वपूर्ण पर्व हैं। इसलिए इनका आयोजन शांति और परंपरा के अनुसार किया जाना अनिवार्य है। किसी भी नई परंपरा को लागू करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। अगर किसी ने माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।बैठक में संजय अग्रवाल, रामवीर प्रजापति, गोपाल सिंह, पंकज खंडेलवाल, सूरजपाल मौर्य, पप्पू प्रधान, नवाब अली, राजवीर सिंह लोधी, सुनील यादव, इम्तियाज हुसैन, मोहम्मद अहमद सहित कई ग्राम प्रधान और संभ्रांत नागरिक मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular