मोनी सैनी की खास रिपोर्ट
,रुड़की।प्राचीन हनुमान मंदिर के महंत आचार्य रजनीश शास्त्री जी महाराज को यूएस की यूनिवर्सिटी द्वारा दिल्ली में गढ दिवस डायरेक्ट्रेट की मानक उपाधि प्रदान किए जाने पर नगर की अनेक संस्थाओं के सदस्यों ने आचार्य रजनीश शास्त्री जी महाराज को बधाई देते हुए कहा कि उनके ज्ञान और ज्योतिष में योगदान के लिए जो डॉक्ट्रेट की उपाधि मिली है वह सब के लिए गर्व की बात है।उत्तराखंड नागरिक सम्मान समिति के प्रचार सचिव इमरान देशभक्त ने उनके ज्योतिष सदन स्थित कार्यालय में पहुंचकर फूलमाला,पटका एवं गुलदस्ता भेंट कर आचार्य जी का अभिनंदन करते हुए कहा कि उत्तराखंड के पहले ज्योतिषाचार्य हैं,जिनको यह सम्मान मिला है और यह हर वर्ग,हर धर्म और हर जाति के लोगों के लिए गर्व की बात है,क्योंकि आचार्य रजनीश शास्त्री जी महाराज एक महान धर्माचार्य होने के साथ-साथ समाज के हर वर्ग को अपने साथ लेकर चलते हैं तथा सभी धर्म का आदर और सम्मान करते हैं।ज्योतिष में दिए उनके योगदान की देश ही नहीं,बल्कि विदेशों में भी प्रशंसा हो रही है।