India Times 7

Homeउत्तर प्रदेश18 घाट पर होगा 219 प्रतिमाओं का विसर्जन

18 घाट पर होगा 219 प्रतिमाओं का विसर्जन

*मिल्कीपुर अयोध्या।*शारदीय नवरात्र में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन में अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। इसे लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। विसर्जन स्थलों का निरीक्षण करने के साथ ही श्रद्धालुओं की सुरक्षा और आवश्यक सुविधाओं को लेकर व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही हैं। मिल्कीपुर सर्किल में स्थापित 219 प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए कुल 18 घाट चिह्नित किए गए हैं।*क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर पीयूष रंजन ने बताया* कि प्रतिमा विसर्जन के लिए थाना इनायतनगर क्षेत्र में 11, थाना कुमारगंज क्षेत्र में तीन और थाना खंडासा क्षेत्र में चार घाट निर्धारित किए गए हैं। इनमें राजघाट, देवगांव, कुड़वा, टकसरा, देवरिया इब्राहिमपुर और चिरंगीवीर स्थान सहित अन्य प्रमुख स्थल शामिल हैं। इन सभी स्थलों पर विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।क्षेत्राधिकारी ने बताया कि विसर्जन स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था और उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया गया है। संबंधित अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए गए हैं कि प्रतिमा विसर्जन के दौरान पूरी सतर्कता बरती जाए और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न होने पाए। उन्होंने कहा कि विसर्जन स्थलों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, आवागमन, भीड़ नियंत्रण और अन्य आवश्यक सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए। पुलिसकर्मियों को भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मुस्तैद रहने और किसी भी संभावित समस्या से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन का प्रयास है कि सभी प्रतिमाओं का विसर्जन शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular