Skip to main content

India Times 7

Homeउत्तर प्रदेश54 पंचायत सहायकों को नोटिस जारी

54 पंचायत सहायकों को नोटिस जारी

रिपोर्ट वैभव गुप्ता

समरेर विकासखंड से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है।समरेर क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में तैनात 54 पंचायत सहायकों को नोटिस जारी किए गए हैं।बताया जा रहा है कि इन पंचायत सहायकों पर नियमित उपस्थिति दर्ज नहीं कराने और निर्धारित कार्य नहीं करने के संबंध में कार्रवाई की गई है। ग्राम पंचायतों की ओर से संबंधित पंचायत सहायकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।वहीं, इस मामले में एडीओ पंचायत मनोज कुमार ने बताया कि ग्राम पंचायतों द्वारा कुल 54 पंचायत सहायकों को नोटिस भेजे गए हैं।इसके अलावा एक संविदा कर्मचारी को बर्खास्त भी किया गया है। बताया गया कि संबंधित कर्मचारी ड्यूटी के समय लखनऊ में धरने में शामिल था। इसके बाद विभागीय स्तर पर कार्रवाई करते हुए उसे सेवा से हटा दिया गया।फिलहाल 54 पंचायत सहायकों को नोटिस और एक संविदा कर्मचारी की बर्खास्तगी का मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular