रिपोर्ट अर्जुन दिवाकर
परामर्श केंद्र कोतवाली केन्द्र पर उपस्थित दम्पत्तियों में चार परिवारों का विद्वान सलाहकारों ने आपसी समझ बूझ से क्रमशः रूबी पत्नी धर्मेंद्र,टांडा थाना आंवला, लक्ष्मी पत्नी अतुल, चकरपुर थाना भमोरा, भावना कुमारी पत्नी प्रेम बाबू,बहोडा थाना आंवला,जासमीन पत्नी इस मुहम्मद, सिरसा बिछुरैया, थाना भमोरा का आपसी सहमति से विवाद समाप्त हो गया, चारों परिवार केंद्र की कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए हंसी खुशी से अपने अपने गंतव्य को चले गए। केंद्र अध्यक्ष जय गोविन्द सिंह ने बताया कि अबतक 181समझौते करायें जा चुके हैं,तीन विवाद आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रेषित किए गए हैं।इस प्रकार द्विशतकीय पारी पूर्णता की ओर अग्रसर है। सलाहकारों में रमाकांत तिवारी एडवोकेट, रामदीन सागर, योगेश माहेश्वरी,सीमा रजा, रजिया सुल्तान, शोखी अग्रवाल, शोभना अग्रवाल, महिला उप निरीक्षक अंजू कुमारी की सराहनीय भूमिका रही। प्रेषक…जय- गोविन्द सिंह अध्यक्ष पुलिस पारिवारिक परामर्श एवं मध्यस्थता केंद्र कोतवाली आंवला। तहसील संवाददाता अर्जुन दिवाकर