मैनपुरी। विधानसभा क्षेत्र भोगांव के अंतर्गत ग्राम जटपुरा में शुक्रवार को विशाल PDA जनपंचायत एवं जनसंवाद कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों, समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भाग लिया। जनसभा के दौरान PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) की एकजुटता, क्षेत्रीय विकास और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि करहल विधायक एवं पूर्व सांसद तेज प्रताप सिंह यादव रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में हरचन्दपुर, रायबरेली के विधायक राहुल लोधी तथा समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री आलोक कुमार शाक्य मौजूद रहे। किशनी विधायक इंजीनियर बृजेश कठेरिया ने भी कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सहभागिता की।कार्यक्रम की मुख्य आयोजक एवं संयोजक रश्मि राजपूत ने सभी अतिथियों का जोरदार स्वागत किया। जनपंचायत को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि तेज प्रताप सिंह यादव ने कहा कि PDA समाज की एकजुटता ही प्रदेश और देश को नई तथा सकारात्मक दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने क्षेत्र की जनता की समस्याओं को मजबूती से उठाने और विकास के लिए निरंतर संघर्ष करने का संकल्प दोहराया।विधायक राहुल लोधी और सपा जिलाध्यक्ष आलोक कुमार शाक्य ने भी जनसमुदाय को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि जनता की समस्याओं को समझने और उनके समाधान के लिए जनसंवाद आवश्यक है तथा PDA समाज की भागीदारी को मजबूत करना समय की जरूरत है।आयोजक रश्मि राजपूत ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए क्षेत्र की जनता, पार्टी कार्यकर्ताओं और सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर पूर्व सपा जिलाध्यक्ष खुमान सिंह वर्मा, अभिलाख सिंह राजपूत, कमल वर्मा, राजू लोधी, सतेंद्र पाल, पूर्व एमएलसी अवधेश यादव, एडवोकेट देवेंद्र सिंह यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव, केपी सिंह यादव, सुखबीर सिंह यादव, राम नारायण बाथम, हरपाल सिंह यादव, उपदेश यादव, प्रेम विलास यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान पूरे क्षेत्र में राजनीतिक सक्रियता और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
जटपुरा में गूंजी PDA की हुंकार, एकजुटता से बदलाव का संकल्प
RELATED ARTICLES