रिपोर्ट वैभव गुप्ता
दातागंज-देवचरा मुख्य मार्ग पर सोमवार रात करीब 9 से 10 बजे के बीच दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। खेत के काम से लौट रहे किसान महेश चंद्र पुत्र ज्वाला प्रसाद निवासी उगनपुर को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर के बाद वाहन उन्हें करीब 200 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।महेश चंद्र के तीन बेटों की शादी हो चुकी थी, जबकि बेटी की शादी बाकी थी। परिजनों के मुताबिक वह बेटी की शादी के लिए लड़का देखने की तैयारी कर रहे थे। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।