रिपोर्ट आशुतोश रावत
अयोध्या जोशी मठ स्थित ज्योतिष्पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद जी महाराज आगामी 17 जुलाई को धर्मू का पुरवा में सागर पैलेस में आयोजित स्वागत एवं आशीर्वाद समारोह में आएंगे। समारोह के संयोजक सागर पैलेस के संस्थापक लड्डू लाल यादव हैं। समारोह दोपहर बाद 3 बजे होगा। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद जी महाराज प्रदेश के सभी विधानसभाओं की यात्रा करके गौ रक्षा का संदेश दे रहे हैं। आयोजन समिति के सदस्य एवं शहीद शोध संस्थान के प्रबंध निदेशक सूर्य कांत पाण्डेय ने बताया कि शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद जी रात्रि विश्राम यहीं पर करके सुबह 18 जुलाई को प्रातः 8 बजे जनपद बस्ती के लिए प्रस्थान करेंगे। उन्होंने बताया कि आयोजन को भव्य बनाने के लिए आयोजन समिति का गठन किया गया है। समारोह में शंकराचार्य जी के आगमन के पश्चात पादुका पूजन, स्वागत समारोह तथा विभिन्न प्रकार की अन्य पद्धतियों को शामिल किया गया है। समारोह स्थल राष्ट्रीय राजमार्ग पर अयोध्या बस स्टेशन के पास है। श्री पाण्डेय ने बताया कि बहु सदस्यों की आयोजन समिति में पूर्व मंत्री तेज नारायण पाण्डेय पवन, पूर्व मंत्री आनन्द सेन यादव, पार्षद कृष्ण गोपाल यादव, डॉ मीरा यादव, लक्ष्मण यादव, अनिल कुमार यादव बबलू, अंगद यादव, रक्षाराम यादव, अशोक गुप्ता एडवोकेट, राकेश यादव, रामभवन यादव, सुरेन्द्र यादव प्रधान, बलराम यादव, अंकित पाण्डेय,को सदस्य बनाया गया है।



