ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्या
तारुन ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी श्री यशवंत कुमार को बीकापुर का प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी बनाया गया है उन्होंने सोमवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया।बीकापुर के खण्ड शिक्षा अधिकारी रहे श्री अमित श्रीवास्तव पदोन्नत होकर वरिष्ठ प्रवक्ता डायट जनपद गोंडा बनाए जाने से यह पद दो दिनों से रिक्त था। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने नवागत खंड शिक्षा अधिकारी का फूल माला , बुके और मोमेंटो देकर बीकापुर में भव्य स्वागत किया। खंड शिक्षा अधिकारी ने सभी प्रतिनिधियों का आभार प्रकट करते हुए शासन के मंशानुरूप नामांकन, उपस्थिति और शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने हेतु विद्यालय और बच्चों के हित में हर संभव सहयोग करने हेतु शिक्षकों से अपील की । संगठन द्वारा शिक्षक समस्याओं , चयन वेतन मान, एरियर , आदि सभी लंबित सभी समस्याओं का निराकार अविलंब करने का आश्वासन दिया।स्वागत करने वालों में संगठन के अनिल सिंह, रवींद्र गौतम,विद्या यादव,हरिओम सिंग, और रमा शंकर,रमेश यादव, दंगल सिंह रिजवान अहमद, सूरज वर्मा, सुरेंद्र चौधरी,विजय लक्ष्मी,संतोष गुप्ता,अमरजीत वर्मा ,अशोक वर्मा, अनिल कुमार, शिव नाथ,शैलेन्द्र कुमार,राकेश वर्मा सहित दर्जनों शिक्षक शिक्षिका शामिल रहे



