सहकारी समिति का हुआ भव्य शुभारंभ

0
4

रिपोर्टर अर्जुन दिवाकर

आंवला (बरेली), ।ग्राम रहटुईया में वर्ष 1986 से बंद पड़ी प्राथमिक कृषि सहकारी समिति का आज भव्य रूप से शुभारंभ किया गया। श्रीमान ब्लॉक प्रमुख श्री यशवंत सिंह जी ने विधिवत फीता काटकर सहकारी समिति का उद्घाटन किया।इस अवसर पर बताया गया कि लगभग चार दशक से बंद पड़ी इस सहकारी समिति को पुनः संचालित कराने के लिए भारतीय किसान यूनियन (शंकर) संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री प्रताप सिंह ने लगातार अथक प्रयास किए। उनके प्रयासों को उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय कैबिनेट मंत्री श्री धर्मपाल सिंह जी तथा सहकारिता विभाग के अधिकारियों का सकारात्मक सहयोग एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ, जिसके परिणामस्वरूप आज समिति का पुनः संचालन प्रारंभ हो सका।अपने संबोधन में उपस्थित अतिथियों ने कहा कि सहकारी समिति के पुनः खुलने से क्षेत्र के किसानों को खाद, बीज, कृषि ऋण तथा सहकारिता विभाग की विभिन्न योजनाओं का लाभ स्थानीय स्तर पर सुगमता से मिल सकेगा। इससे किसानों का समय और धन दोनों की बचत होगी तथा कृषि व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता, सहकारिता विभाग के अधिकारी, गणमान्य नागरिक एवं किसान उपस्थित रहे। सभी ने वर्षों बाद सहकारी समिति के पुनः प्रारंभ होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के किसानों के हित में एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here