भगवानपुर (हरिद्वार): भगवानपुर क्षेत्र में देर रात कथित गौकशी एवं अवैध गौ कटान की सूचना मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना प्राप्त होते ही क्रांति गौ रक्षा दल ट्रस्ट के प्रदेश अध्यक्ष नीरज सैनी, जिला अध्यक्ष दीपक सैनी, आर्यन कुमार जिला उपाध्यक्ष. वासु सैनी वंश सैनी अमित कुमार विनय शर्मा कार्यकर्ता अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी।सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि सभी तथ्यों की निष्पक्ष जांच की जा रही है तथा जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।इस संबंध में क्रांति गौ रक्षा दल ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंकुर सैनी ने कहा कि यदि जांच में गौकशी या अवैध गौ कटान की पुष्टि होती है तो दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष एवं शीघ्र जांच कर दोषियों को कानून के अनुसार दंडित करने की मांग की।क्रांति गौ रक्षा दल के पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन गौवंश की सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए लगातार सक्रिय है और भविष्य में भी ऐसी किसी भी सूचना पर प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर कार्य करता रहेगा।मोनी सैनी की खास रिपोर्ट