रिपोर्ट अर्जुन दिवाकर
आंवला, बरेली।* विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा *”सेवा-सुरक्षा सप्ताह”* के अंतर्गत मोहल्ला खेड़ा में मंगलवार को विशाल *निशुल्क स्वास्थ्य शिविर* लगाया गया।शिविर का शुभारम्भ *बजरंग दल प्रांत विद्यार्थी प्रमुख अंकित मिश्रा* ने दीप प्रज्वलित कर किया। उनके साथ *जिला संयोजक अमित कुमार, जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश सक्सेना और नगर प्रचारक ब्रजेश कुमार* भी मौजूद रहे।स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों की टीम ने शिविर में आए लोगों का *बीपी, शुगर, सामान्य रोगों का चेकअप* किया और निशुल्क दवाइयां वितरित कीं। सैकड़ों की संख्या में महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों ने शिविर का लाभ उठाया।इस मौके पर *विमल त्रिपाठी,मनोज प्रजापति, आशीष हिंदू, कमल सक्सेना, शक्ति सिंह, अभय चौहान, वैभव शर्मा, शेखर सिंह, निरंजन मौर्य लक्ष्य मौर्य ,अनुज यादव* सहित बजरंग दल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बजरंग दल जिला संयोजक ने कहा कि सेवा-सुरक्षा सप्ताह के तहत पूरे जिले में सामाजिक सेवा के कार्यक्रम किए जाएंगे।



