India Times 7

Homeउत्तराखंडहेल्प फाउंडेशन ने लगाया शरबत वितरण शिविर, हजारों राहगीरों को पिलाया मीठा...

हेल्प फाउंडेशन ने लगाया शरबत वितरण शिविर, हजारों राहगीरों को पिलाया मीठा जल

रुड़की। निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर पतंजलि फेस-1 के सामने एस.के. सैनी आस्था हेल्प फाउंडेशन एवं श्री हनुमंत आस्था फाउंडेशन के संस्थापक अमित सैनी के नेतृत्व में विशाल शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भीषण गर्मी के बीच राहगीरों को मीठा शरबत पिलाकर गर्मी से राहत पहुंचाई गई।कार्यक्रम में पूर्व विधायक प्रत्याशी मुनीश सैनी ने भी शरबत वितरित किया और संस्था के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि अमित सैनी वर्षों से धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय हैं। उन्होंने सभी लोगों से सेवा कार्यों में आगे आने और प्रस्तावित 51 फीट ऊंचे राम दरबार निर्माण में सहयोग करने की अपील की।संस्थापक अमित सैनी ने बताया कि उनकी संस्था वर्षों से निर्जला एकादशी पर मीठा जल पिलाने की परंपरा निभा रही है। इस वर्ष भी दोपहर 12 बजे से रात 8 बजे तक 10 से 15 हजार लोगों को शरबत पिलाने की व्यवस्था की गई। उन्होंने कहा कि संस्था गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों की सहायता, कन्याओं के विवाह, वृक्षारोपण सहित कई सामाजिक कार्य लगातार करती है। साथ ही युवाओं से नशे से दूर रहकर सेवा और भक्ति के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं संस्था के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।इस अवसर पर सुदेश सैनी, प्रसन्न त्यागी, मुनीष सैनी, कुंवर पल सैनी, प्रधान रविन्द्र सैनी, राजेंद्र सैनी, डॉली सैनी, शशि सैनी, पंकज पंत, अंतरिश सैनी, आस्था सैनी, अथर्व सैनी, राम कुमार, मनु, विशाल कुमार उपस्थित रहे ।मोनी सैनी की खास रिपोर्ट कैमरामैन सुनील कुमार के साथ

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular