बदायूं। वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र पाल गौतम को उत्तर प्रदेश का नया प्रभारी नियुक्त किए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।अजीत यादव ने कहा कि राजेंद्र पाल गौतम के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश कांग्रेस संगठन को नई मजबूती मिलेगी और पार्टी जननायक नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के विचारों एवं नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य और प्रभावी ढंग से करेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके कुशल मार्गदर्शन में कांग्रेस प्रदेश में एक बड़ी राजनीतिक ताकत के रूप में उभरेगी तथा जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने में सफल होगी।जिलाध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश में राजेंद्र पाल गौतम का स्वागत है और उनके नेतृत्व में पार्टी संगठन को नई दिशा एवं ऊर्जा मिलेगी।
यूपी कांग्रेस के नए प्रभारी बनाए जाने पर राजेंद्र पाल गौतम का स्वागत
RELATED ARTICLES