हरिद्वार लक्सर तहसील में पत्रकारों के साथ कथित अभद्रता और जान से मारने की धमकी के मामले में एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला द्वारा बुलाई गई बैठक बेनतीजा रही। बैठक में पत्रकारों के साथ किसान संगठनों, लक्सर बार एसोसिएशन और व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने भी हिस्सा लिया। बैठक के दौरान सभी संगठनों के प्रतिनिधियों ने तहसील कर्मचारियों द्वारा पत्रकारों के साथ की गई अभद्रता पर कड़ी नाराजगी जताई। आरोप है कि एसडीएम ने भी यह स्वीकार किया कि उनके सामने पत्रकारों के साथ अभद्र व्यवहार किया गया, लेकिन इसके बावजूद संबंधित कर्मचारियों पर कार्रवाई नहीं की जा रही है। इसी बात को लेकर पत्रकारों समेत किसान संगठनों, व्यापार मंडल और अधिवक्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला। सभी संगठनों ने पत्रकारों के समर्थन में एकजुटता दिखाते हुए 29 मई तक कार्रवाई न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है। उन्होंने साफ कहा कि यदि तय समय सीमा तक दोषी तहसील कर्मचारियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो लक्सर तहसील प्रशासन को बड़े जनआंदोलन का सामना करना पड़ेगा जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।
पत्रकारों के साथ अभद्रता मामले में एसडीएम की बैठक बेनतीजा, 29 मई को बड़े आंदोलन की चेतावनी
RELATED ARTICLES