मिल्कीपुर,अयोध्या। कुमारगंज थाना क्षेत्र में मारपीट और जानलेवा हमले का मामला तूल पकड़ रहा है। उधुई निवासी शीतला प्रकाश पाण्डेय ने आरोप लगाया कि 21 मई को रोहन सिंह व साथियों ने घर पर हमला कर तोड़फोड़ की और धमकी दी। 22 मई को शिकायत के बाद भी कार्रवाई न होने पर 26 मई को उनके 16 वर्षीय बेटे शिवम पर हमला हुआ। पुलिस ने हत्या प्रयास का केस दर्ज कर टीमें लगाई हैं।