India Times 7

Homeअयोध्यासमाज सेवा मेरा धर्म, समाजसेवी राजन पाण्डेय ने प्रेस क्लब में...

समाज सेवा मेरा धर्म, समाजसेवी राजन पाण्डेय ने प्रेस क्लब में लगवाया

अयोध्या। जिले के वरिष्ठ समाजसेवी राजबहादुर उर्फ राजन पाण्डेय ने कहा कि समाज के हर पीड़ित वर्ग की सेवा करना मेरी पहली प्राथमिकता है। आज यहां प्रेस क्लब सिविल लाइन्स में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि सभी के सुख-दुख में हमेशा मैं सबके साथ खड़ा रहता हूं। उन्होंने कहा कि अगर किसी गरीब के घर आग लग जाय, दुर्घटना हो तो वह पहले व्यक्ति हैं जो उस स्थान पर पहुंचते हैं। वरिष्ठ समाजसेवी राजन पाण्डेय ने कहा कि इसके अलावा गरीब परिवार की बेटी की शादी कराना और सबसे बड़ी बात यह है कि जाड़े के दिनों में गरीबों के यहां कम्बल बांटना यह मेरी पहली प्राथमिकता रहती है। उन्होंने कहा कि दस अनाथ बच्चों को मैंने कमरा बनवाकर दिया है और पढ़ाई लिखाई की भी जिम्मेदारी ली है। अगर किसी गरीब असहाय व्यक्ति का देहान्त हो जाता है तो उसका पूरा बोझ मैं उठा करके पूरा करता हूं। उन्होंने बताया कि राजनीति में भी मेरी रुचि है। प्रेस क्लब सिविल लाइन्स के अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने समाजसेवी राजन पाण्डेय का अपने पदाधिकारियों के साथ स्वागत किया। राजन पाण्डेय ने बताया कि प्रेस क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने इस क्लब के लिये फ्रिज की मांग किया था, उसकी पूर्ति आज उन्होंने प्रेस क्लब में की। उन्होंने कहा कि इस भीषण गर्मी में जो भी प्रेस क्लब में आयेगा, उसको ठण्डा पेयजल जरूर मिलेगा। वहीं एक पत्रकार ने प्रेस क्लब में एक साउण्ड सिस्टम लगाने का प्रस्ताव रखा, इस पर उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा कि शीघ्र ही साउण्ड सिस्टम प्रेस क्लब में उपलब्ध हो जायेगा। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार इन्दु भूषण पाण्डेय, प्रेस क्लब के कोषाध्यक्ष सूर्यनारायण सिंह, पूर्व सचिव नाथबक्श सिंह, उग्रसेन मिश्र, प्रमोद श्रीवास्तव, केके मिश्र, राजू दूबे, अनिल निषाद, रूपेश श्रीवास्तव, समीर शाही, राकेश श्रीवास्तव, आकाश सोनी, सुबोध श्रीवास्तव, अजय कुमार श्रीवास्तव, कुशलचन्द्र मिश्र, हरिश्चन्द्र सिंह, गुलजार खान आदि पत्रकार मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular