अयोध्या।आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के 26 जून के अयोध्या दौरे का विरोध केजरीवाल रामलला के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए अयोध्या आने वाले हैं।पांडा पुरोहित समाज और सनातन रक्षक संघ सहित कई संगठनों ने उनके दौरे का विरोध किया है।विरोध करने वाले संगठनों ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सीओ अयोध्या को सौंपा है।संगठनों का आरोप है कि केजरीवाल और उनकी पार्टी के नेताओं ने पहले भगवान राम और राम मंदिर को लेकर विवादित बयान दिए थे।पांडा पुरोहित समाज के अध्यक्ष राजेश महाराज ने दौरे को राजनीतिक उद्देश्य से प्रेरित बताया।राजेश महाराज ने कहा कि अयोध्या सनातन आस्था का केंद्र है और यहां राजनीति नहीं होनी चाहिए।उन्होंने यह भी कहा कि राम मंदिर के चढ़ावे से जुड़े मामले की जांच के बीच राजनीतिक बयानबाजी माहौल को प्रभावित कर सकती है।सनातन रक्षक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकुंद माधव त्रिपाठी ने प्रशासन से केजरीवाल के दौरे पर रोक लगाने की मांग की है।संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि केजरीवाल अयोध्या आते हैं तो उनका विरोध किया जाएगा तथा कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका जताई है।
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के 26 जून के अयोध्या दौरे पर
RELATED ARTICLES