Home उत्तर प्रदेश सम्राट अशोक विजयदशमी धूमधाम से मनाई

सम्राट अशोक विजयदशमी धूमधाम से मनाई

0

कुसमरा- नगर पंचायत कुसमरा के शक्तिनगर बुध विहार में सम्राट अशोक विजयदशमी के उपलक्ष में कार्यक्रम को आयोजित किया गया l जिसमें वक्ताओं के द्वारा सम्राट अशोक के जीवन पर प्रकाश डाला l अजीत शाक्य ने कहा कि सम्राट अशोक के कलिग में विजयी होने के दसवें दिन तक मनाए जाने के कारण इस पर्व को अशोक विजयदशमी के नाम से जाना जाता है। उन्होंने कहा कि इसी दिन सम्राट अशोक ने कलिग युद्ध के बाद हिसा के मार्ग को त्याग करके बौद्ध धर्म अपना लिया था। इसके पश्चात उन्होंने देशभर में धार्मिक संदेश लिखे शिलालेख स्थापित कराए। सम्राट अशोक के इस धार्मिक परिर्वतन से खुश होकर देश की जनता ने उन सभी स्मारकों को सजाया-संवारा व उन पर दीप जलाए। कार्यक्रम में कुरीतियों, कुप्रथाओं, भ्रष्टाचार, सामाजिक भेदभाव, असमानता जैसी बुराईयों के प्रतीक पुतले का दहन भी किया गया lइस कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जवाहरलाल शाक्य, आशुतोष शाक्य, ,मुकेश शाक्य, शुगर सिंह शाक्य, चंद्रभान, जेपी शाक्य , आलोक यादव, राजवीर शाक्य,अजीत शाक्य, राहुल शाक्य, आदि लोग मौजूद रहे l

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here