Skip to main content

India Times 7

Homeअयोध्यामाँ कामाख्या देवी मंदिर परिक्षेत्र में शारदीय नवरात्रि पर 12 अक्टूबर 2026...

माँ कामाख्या देवी मंदिर परिक्षेत्र में शारदीय नवरात्रि पर 12 अक्टूबर 2026 को निकलेगी भव्य चुनरी पदयात्रा

रुदौली-अयोध्या उत्तर प्रदेश की प्रमुख देवी शक्ति उपासना स्थली एवं अयोध्या जनपद की रुदौली तहसील क्षेत्र में गोमती नदी के तट के समीप स्थित माँ कामाख्या नगर पंचायत के प्रसिद्ध पौराणिक सिद्धपीठ माँ कामाख्या देवी मंदिर परिसर में शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर धार्मिक, आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों की परंपरा को विधायक राम चन्द्र यादव के प्रयास से निरंतर आगे बढ़ाया जा रहा है और आगे भी बढ़ाया जायेगा । माँ कामाख्या देवी शक्ति पीठ की महिमा एवं गरिमा के प्रसार तथा धार्मिक विरासत को जीवंत बनाए रखने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी चुनरी पद यात्रा , कन्या पूजन एवं कन्या भोज सहित विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन की परम्परा को जारी रखने हेतु कार्यक्रम प्रस्तावित है।चुनरी यात्रा आयोजन समिति के संरक्षक एवं विधायक रामचंद्र यादव के निर्देशन, मार्गदर्शन, संरक्षण एवं प्रबंधन में आयोजित होने वाले इस धार्मिक आयोजन के संबंध में समिति ने आगामी शारदीय नवरात्रि 2026 के लिए कार्यक्रम की रूपरेखा तय की है। समिति के अनुसार, नवरात्रि की द्वितीया तिथि, सोमवार, 12 अक्टूबर 2026 को माँ कामाख्या देवी को चुनरी चढ़ाने के लिए माँ कामाख्या नगर पंचायत स्थित हरिहरपुर हैजा माई मंदिर से भव्य चुनरी पदयात्रा सिद्ध पीठ माँ कामाख्या देवी मन्दिर तक निकाली जाएगी।चुनरी पदयात्रा के साथ पूर्व की भांति कन्या पूजन एवं भोज, आदि शक्ति माँ दुर्गा के नौ स्वरूपों का बेटियों द्वारा मंचन एवं प्रदर्शन तथा अन्य विविध धार्मिक, आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाने की योजना है। इन आयोजनों का उद्देश्य क्षेत्र की धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक परंपराओं एवं माँ कामाख्या देवी शक्ति पीठ की महत्ता को जन-जन तक पहुंचाना है।आयोजन समिति को उम्मीद है कि चुनरी पदयात्रा में क्षेत्र के श्रद्धालु, माताएं-बहनें एवं भक्तजन बड़ी संख्या में शामिल होकर माँ भगवती का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। समिति ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे शारदीय नवरात्रि के इस पावन अवसर पर चुनरी पदयात्रा में सहभागिता करें और धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें।चुनरी पदयात्रा समिति के सूचना प्रभारी दिनेश यादव ने बताया कि चुनरी पदयात्रा के साथ आयोजित होने वाले अन्य कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी समिति के संरक्षक एवं विधायक रामचंद्र यादव से प्राप्त होने वाले आगामी निर्देशों के बाद जारी की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular