Skip to main content

India Times 7

Homeउत्तर प्रदेशनिर्माणाधीन मकान का लिंटर अचानक गिरने से तीन लोग घायल

निर्माणाधीन मकान का लिंटर अचानक गिरने से तीन लोग घायल

रिपोर्टर बृजेश कुमार

उसहैत। थाना उसहैत क्षेत्र के ग्राम नसीरनगर में निर्माणाधीन मकान का लिंटर अचानक गिरने से तीन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने घायलों को बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।उपचार के दौरान दो घायलों की मौत हो गई, जबकि एक घायल का उपचार चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई।क्षेत्राधिकारी उझानी राहुल पाण्डेय ने बताया कि ग्राम नसीरनगर में निर्माणाधीन मकान का लिंटर गिरने से तीन लोग घायल हुए थे। उपचार के दौरान दो लोगों की मृत्यु हो गई है, जबकि एक घायल का उपचार जारी है। पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular