Home अयोध्या सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दिवंगत सपा नेता सतीश चौधरी के परिवार को दी आर्थिक मदद

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दिवंगत सपा नेता सतीश चौधरी के परिवार को दी आर्थिक मदद

0


अयोध्या (मंडल ब्यूरो गोपीनाथ रावत) विगत 30 सितंबर को महाराष्ट्र के पूने-मुंबई हाईवे पर एक सड़क दुर्घटना में सोहावल क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा अरथर के मौजा खमरिया निवासी सतीश चौधरी का निधन हो गया था, बीकापुर विधानसभा से समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रत्याशी रहे हाजी फिरोज खान गब्बर के प्रयास से मुंबई में पहले उनका पोस्टमार्टम हुआ उसके बाद हवाई जहाज से उनका शव उनके पैतृक गांव खमरिया लाया गया था, जिस के उपरांत ढेमुआ घाट पर अंतिम संस्कार संपन्न हुआ था, अन्तिम संस्कार के दो दिन उपरांत हाजी फिरोज खान गब्बर ने परिवार की सपा मुखिया अखिलेश यादव से फोन पर वार्ता कर ढांडस बंधवाया था साथ ही साथ आर्थिक मदद का आश्वासन भी दिलाया था, उसी क्रम में सपा मुखिया अखिलेश यादव ने हाजी फिरोज खान गब्बर की पहल पर एक लाख रुपए की सहायता परिवार को दी जिसे आज फैजाबाद सांसद अवधेश प्रसाद, बीकापुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी रहे हाजी फिरोज खान गब्बर, सपा जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव ने सतीश चौधरी के घर पहुंच कर उनके पिता को सपा मुखिया का दिया हुआ चेक सौंपा।
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष एजाज अहमद, विधानसभा अध्यक्ष अजय वर्मा उर्फ राजू, नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ राम सुमेर भारती, जय सिंह यादव, राशिद जमील, ओ०पी०पासवान, प्रधान राजकिशोर यादव, प्रधान किशुन रावत, प्रधान रामचंद्र रावत,अशोक चौधरी, शोएब खान, राजा सिंह, सत्यनारायण यादव, बाबुल सिंह, जितेंद्र रावत, सभासद दिनेश चौधरी, दयानंद पासी, मेराज खान, एशात खान, अयान खान, आमिर खान, जावेद खान, चंद्र प्रकाश यादव उर्फ चांटे यादव, पृथ्वी पाल रावत प्रमुख रूप से मौजूद रहे।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here