Home उत्तर प्रदेश विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों नए साल से होंगी जारी

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों नए साल से होंगी जारी

0

मैनपुरी- उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम जी मिश्र ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01.01.2025 के आधार पर 110-करहल विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2025 के अन्तर्गत दावे, आपत्तियां (फार्म-6, 7, 8) प्राप्त करने हेतु कार्यकम दि. 27 नवम्बर से प्रारम्भ होकर दि. 12 दिसम्बर तक नियत है, इस दौरान बी.एल.ओ. घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन कर दावे, आपत्तियां प्राप्त करेंगे। अभियान के अन्तर्गत मतदाताओं की सुविधा हेतु दि. 30 नवम्बर एवं दि. 08 दिसम्बर को विशेष अभियान तिथियाँ नियत है, जिसमें प्रत्येक मतदेय स्थल, मतदान केन्द्र पर पदाभिहित अधिकारी एवं बीएलओ द्वारा उपस्थित रहकर दावे, आपत्तियाँ प्राप्त की जायेगी तथा सुपरवाइजर, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा पर्यवेक्षण किया जायेगा । उन्होने विधान सभा क्षेत्र के सम्मानित अर्ह मतदाताओं से अपील करते हुये कहा कि अपना नाम मतदाता सूची में सम्मिलित कराने हेतु अपने निर्धारित मतदेय स्थल पर बी.एल.ओ. से सम्पर्क करें या http://nvsp-in एवं वोटर हेल्पलाइन ऐप के माध्यम से आंनलाइन आवेदन कर सकते हैं, फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली को त्रुटिरहित बनाये जाने में आयोग द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान को सफल बनाने में अपना सक्रिय सहयोग प्रदान करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here