India Times 7

Homeहरिद्वाररुड़की में ब्रोऑटो कार डील्स का भव्य उद्घाटन, ग्राहकों को मिलेगा आकर्षक...

रुड़की में ब्रोऑटो कार डील्स का भव्य उद्घाटन, ग्राहकों को मिलेगा आकर्षक ऑफर

मोनी सैनी की खास रिपोर्ट

रुड़की। मोहम्मदपुर मोहनपुरा स्थित ब्रोऑटो कार डील्स का उद्घाटन धूमधाम के साथ किया गया। इस अवसर पर पाडली गुज्जर नगर पंचायत के चेयरमैन तौकीर आलम ने रिबन काटकर शोरूम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में आज़ाद समाज पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह भी मौजूद रहे, जिनका शोरूम के ऑनर द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।इस मौके पर बड़ी संख्या में गणमान्य लोग और कार बाजार से जुड़े व्यापारी उपस्थित रहे। ऑनर रजत ने बताया कि ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए विशेष ऑफर रखा गया है। वीडियो देखकर आने वाले ग्राहकों को लगभग 25 हजार रुपये तक का डिस्काउंट दिया जाएगा।उन्होंने बताया कि ब्रोऑटो में शोरूम गारंटी के साथ गाड़ियां उपलब्ध कराई जाएंगी, जो पूरी तरह रेडी-टू-ट्रांसफर होंगी। यहां किसी भी प्रकार की एक्सीडेंटल गाड़ी नहीं बेची जाएगी और ग्राहकों को पूरी पारदर्शिता के साथ सेवा दी जाएगी।साथ ही शोरूम में सेल, पर्चेस, एक्सचेंज और फाइनेंस की सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। रजत ने कहा कि ग्राहकों की संतुष्टि उनकी प्राथमिकता है, जिससे उनकी मेहनत की कमाई सुरक्षित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular