रिपोर्ट अमन कुमार
जनपद हापुड़ में यातायात व्यवस्था को और अधिक सुचारु एवं प्रभावी बनाने के लिए पुलिस विभाग को दो नई इंटरसेप्टर बाइक मिली हैं। इन बाइकों को यातायात व्यवस्था को मजबूत करने और त्वरित पुलिस कार्रवाई के उद्देश्य से संचालन में शामिल किया गया है।नई इंटरसेप्टर बाइकों की मदद से पुलिस अब प्रमुख चौराहों, भीड़भाड़ वाले बाजारों और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार पेट्रोलिंग करेगी। इससे ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर बनाए रखने के साथ-साथ सड़क सुरक्षा और कानून व्यवस्था पर भी प्रभावी निगरानी रखी जाएगी।पुलिस अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए हैं कि वे निर्धारित क्षेत्रों में सक्रिय रहकर नियमित गश्त करें, यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराएं तथा आवश्यकता पड़ने पर तत्काल कार्रवाई करें।पुलिस का मानना है कि नई इंटरसेप्टर बाइकों के शामिल होने से यातायात प्रबंधन और अधिक मजबूत होगा तथा आम लोगों को सुरक्षित और सुगम यातायात व्यवस्था का लाभ मिलेगा।India Times 7 Aman Kumar tahsil reporter Hapur