Skip to main content

India Times 7

Homeउत्तर प्रदेशपुलिस ने चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया।

हापुड़: जनपद हापुड़ में अपराध की रोकथाम और आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थाना हाफिजपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद हुआ है। बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।हापुड़ पुलिस ने बताया कि जनपद में अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों की नियमित चेकिंग कर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता के साथ कार्य कर रही है।India Times 7 Aman Kumar tahsil reporter Hapur

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular