Skip to main content

India Times 7

Homeअयोध्यापर्यटन स्थल विस्तार व अधिग्रहण की कार्यवाही से परेशान ग्रामीणों ने पूर्व...

पर्यटन स्थल विस्तार व अधिग्रहण की कार्यवाही से परेशान ग्रामीणों ने पूर्व विधायक से लगाई न्याय की गुहार

ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्या

अयोध्या जिले के बीकापुर तहसील क्षेत्र के तोरो माफी गांव में गुरुवार दोपहर बाद पहुंचे पूर्व विधायक जितेंद्र सिंह बबलू पर्यटन स्थल विस्तार के लिए प्रस्तावित अधिग्रहण की चपेट में आए ग्रामीणों से की बात। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पूर्व विधायक के सामने अपनी समस्याएं रखते हुए घर और जमीन बचाने के लिए न्याय की गुहार लगाई।ग्रामीणों ने बताया कि 14 कोसी परिक्रमा मार्ग के नाम पर पहले ही कई ग्रामीण अपनी जमीन गंवा चुके हैं। अब पर्यटन स्थल विस्तार के लिए प्रस्तावित अधिग्रहण के चलते उनके घर भी प्रभावित होने की आशंका है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि उनके आवास भी अधिग्रहण की जद में आ गए तो परिवारों के सामने रहने का संकट खड़ा हो जाएगा। ग्रामीणों ने पूर्व विधायक से अधिकारियों के स्तर पर वार्ता कर उनके घरों को अधिग्रहण से बचाने की मांग की। पूर्व विधायक जितेंद्र सिंह बबलू ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि किसी भी कीमत पर उनके साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि गरीब और मजदूर परिवारों के घरों को पर्यटन स्थल विस्तार की जद में आने से बचाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों से भी ग्रामीणों की स्थिति को गंभीरता से देखते हुए मानवीय दृष्टिकोण अपनाने की मांग की। पूर्व विधायक ने कहा कि ग्रामीणों की समस्या का समाधान स्थानीय स्तर पर नहीं हुआ तो वह लखनऊ तक इस मामले की पैरवी करेंगे। उन्होंने लखनऊ के संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर ग्रामीणों के घरों को अधिग्रहण से बचाने के लिए हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया।पूर्व विधायक ने कहा कि विकास कार्य जरूरी हैं, लेकिन विकास की कीमत गरीब और मजदूर परिवारों के घर उजाड़कर नहीं चुकाई जानी चाहिए। ग्रामीणों के हितों की रक्षा करते हुए समाधान निकाला जाना चाहिए।इस दौरान शुभम ओझा, अरुण भारती, प्रधान अहमद रजा, समाजसेवी अजमत, लालमणि निषाद, रुद्र तिवारी, अखंड वर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने पूर्व विधायक के आश्वासन के बाद अपनी समस्या के समाधान की उम्मीद जताई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular