बदायूँ. राष्ट्रीय हनुमान दल के जनपद के जिलाध्यक्ष ठाकुर दिनेश सिंह द्वारा संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से विभिन्न पदों पर नई नियुक्तियाँ की गईं।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ठाकुर दिनेश सिंह ने निम्नलिखित पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की—- शिवप्रताप सिंह तोमर – जिला महामंत्री, बदायूँ- अशोक शाक्य – तहसील अध्यक्ष, बिल्सी- रामू सिंह – जिला सह मीडिया प्रभारी, बदायूँ- कौस्तव सिंह- जिला प्रवक्ता बदायूं- श्याम वीर – ब्लॉक अध्यक्ष, म्याऊँ- प्रशान्त राजपूत – नगर अध्यक्ष म्याऊँ- वैभव गुप्ता – ब्लॉक मीडिया प्रभारी, समरेर- सुनील कुमार- तहसील मंत्री दातागंज जिला बदायूँ- अभिषेक गौतम – जिला उपाध्यक्ष, युवा मोर्चा, राष्ट्रीय हनुमान दल- उदयवीर – कार्यकारिणी सदस्य- मोहन – कार्यकारिणी सदस्य- शिव नंदन- कार्यकारणी सदस्य जिलाध्यक्ष ठाकुर दिनेश सिंह ने कहा कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी संगठन की विचारधारा एवं उद्देश्यों को जन-जन तक पहुँचाने, समाज सेवा, धर्म रक्षा एवं राष्ट्रहित के कार्यों में पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा संगठन को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का आह्वान किया।इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट संजीव कुमार सक्सेना, जिला उपाध्यक्ष ठाकुर प्रशान्त सिंह, जिला महामंत्री श्रीओम मिश्रा, जिला महामंत्री एडवोकेट सार्थक चित्रांश, जिला महामंत्री एडवोकेट सुरजीत राजपूत, जिला प्रवक्ता नरेन्द्र कुमार गुप्ता एवं प्रमोद कुमार उर्फ प्रदीप पाण्डेय जिला मीडिया प्रभारी बदायूँ सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय हनुमान दल के जिलाध्यक्ष द्वारा पदाधिकारी नियुक्त किए
RELATED ARTICLES