Skip to main content

India Times 7

Homeउत्तर प्रदेशमालखाने में वर्षों से जमा पड़े सामान का बोझ कम हुआ

मालखाने में वर्षों से जमा पड़े सामान का बोझ कम हुआ

रिपोर्ट बृजेश कुमार

बदायूँ।थाना कोतवाली पुलिस ने लंबित माल मुकदमाती के निस्तारण को लेकर बड़ा अभियान चलाते हुए गुरुवार को एक साथ 629 मामलों का निपटारा कर दिया। इस कार्रवाई से मालखाने में वर्षों से जमा पड़े सामान का बोझ कम हुआ और व्यवस्था में पारदर्शिता लाने की दिशा में अहम कदम उठाया गया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। माननीय न्यायालय से अनुमति प्राप्त करने के बाद सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार पाल और क्षेत्राधिकारी नगर रजनीश कुमार उपाध्याय की मौजूदगी में माल का विधिवत निस्तारण किया गया।निस्तारण के दौरान आयुध अधिनियम के 260, आबकारी अधिनियम के 268 और जुआ अधिनियम के 101 मुकदमाती माल शामिल रहे। इसमें करीब 5410 लीटर कच्ची शराब को भी नष्ट किया गया।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे, ताकि थानों में लंबित मामलों का समयबद्ध निस्तारण हो सके और कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाया जा सके

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular