Skip to main content

India Times 7

Homeउत्तर प्रदेशकांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन, छात्र हितों पर कार्रवाई...

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन, छात्र हितों पर कार्रवाई की मांग

दातागंज/बदायूं, कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शनिवार को दातागंज तहसील पहुंचकर उपजिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में छात्रों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की गई। साथ ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाने की मांग पर भी विचार करने का अनुरोध किया गया।कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश के युवाओं और छात्रों के भविष्य से जुड़े मामलों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। छात्रों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान किया जाए तथा उनकी आवाज़ को लोकतांत्रिक तरीके से सुना जाए। उनका कहना था कि छात्र हितों की अनदेखी लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप नहीं है।इस दौरान जिला महासचिव सत्यम यादव एडवोकेट, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कश्यप, विधानसभा प्रभारी कुंवर पाल सिंह, जाने आलम एडवोकेट, सुधीर यादव, मनोज यादव, शैलेश पाल, प्रवेश यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।ज्ञापन सौंपने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि छात्रों से जुड़े मुद्दों का समाधान नहीं किया गया तो पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से आगे भी अपनी आवाज़ बुलंद करती रहेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular