रिपोर्ट सुधीर कुमार
थानाभवन पुलिस ने ‘ऑपरेशन सवेरा’ के तहत नशे के कारोबार पर एक और बड़ा प्रहार करते हुए 1 किलो 680 ग्राम अवैध डोडा चूर्ण के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब आरोपी के नेटवर्क के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक खंगालने में जुट गई है।थानाभवन/शमलिमसहारनपुर परिक्षेत्र में पुलिस उपमहानिरीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन सवेरा – नशे के अंधकार से, जीवन के उजाले की ओर” के तहत थाना थानाभवन पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1 किलो 680 ग्राम अवैध डोडा चूर्ण बरामद किया है।थाना प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि पुलिस अधीक्षक एन.पी. सिंह के निर्देशन में शुक्रवार को थाना थानाभवन पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए फरमान पुत्र इस्लाम निवासी मोहम्मदीगंज, कस्बा जलालाबाद, थाना थानाभवन को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 1 किलो 680 ग्राम डोडा चूर्ण बरामद हुआ।बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ थाना थानाभवन में मु0अ0सं0 246/26 के तहत धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि मादक पदार्थ कहां से लाया गया था और इसकी सप्लाई किन-किन लोगों तक की जाती थी। इसके लिए फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक की भी गहन जांच की जा रही है।इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अरविंद कुमार, हेड कांस्टेबल सचिन कुमार और हेड कांस्टेबल आशीष कुमार शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।