Skip to main content

India Times 7

Homeअयोध्याजबरिया कब्जा करके निर्माण करने का आरोप, पीड़ित लगाई न्याय की गुहार

जबरिया कब्जा करके निर्माण करने का आरोप, पीड़ित लगाई न्याय की गुहार

ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्या

अयोध्या जिले में थाना हैदरगंज अंतर्गत सिंहोरिया गांव निवासी बृजेश कुमार वर्मा द्वारा उपजिलाधिकारी बीकापुर को शिकायत पत्र देकर आरोप लगाया गया है ,कि गांव पूरबपट्टी में गाटा संख्या 571में अपनी पत्नी शोभावती के नाम बैनामा लिया है, जिसकी खारिज दाखिल नाम दर्ज खतौनी भी हो गया है, उपजिलाधिकारी बीकापुर न्यायालय में बंटवारे का मुकदमा भी विचाराधीन है, आरोप है कि विपक्षी पवन,अनूप,प्रेम,अवधेश दबंगई से आमादा फौजदारी होकर जबरिया एक मीटर कब्जा करके निर्माण करना चाह रहे है, कि विपक्षी के दबाव में स्थानीय थाने हैदरगंज में पीड़ित की कोई सुनवाई नहीं हो रही है, जबकि पीड़ित द्वारा दिए गए शिकायत पर उपजिलाधिकारी बीकापुर द्वारा थाना हैदरगंज को आदेशित किया कि विवादित भूमि पर किसी प्रकार का परिवर्तन न हो, शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु आदेशित भी किया गया है उसके बाद पीड़ित को न्याय नहीं मिल पा रहा है, देखना है कि पीड़ित को कब और कैसे मिलेगा न्याय,इंतजार।मामले में बृजेश कुमार वर्मा द्वारा जानकारी दी गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular