Home अयोध्या महिलाओं तथा बच्चों की सुरक्षा सम्मान तथा स्वावलंबन हेतु मिशन शक्ति अभियान तहत् जागरूक किया गया

महिलाओं तथा बच्चों की सुरक्षा सम्मान तथा स्वावलंबन हेतु मिशन शक्ति अभियान तहत् जागरूक किया गया

0

अयोध्या (ब्यूरो चीफ -फूलचन्द्र)जिले में महिलाओं तथा बच्चों की सुरक्षा सम्मान तथा स्वावलंबन हेतु मिशन शक्ति फेज-5 के तहत एंटिरोमियो टीमों/महिला पुलिस टीमों द्वारा विभिन्न स्थानो पर महिलाओं/बालिकाओं को कानूनी प्रावधानों जैसे-शिक्षा का अधिकार, बाल विवाह, दहेज प्रथा, घरेलू हिंसा आदि के बारे में जानकारी दी गई तथा बच्चों के साथ होने वाले यौन उत्पीड़न , छेड़छाड़, घरेलू हिंसा, सोशल मीडिया के दुष्प्रयोग से बचने आदि मुद्दों पर गोष्टी सेमिनार कार्यशाला आदि का आयोजन कर जागरूक किया गया। साथ ही वूमन एम्पावरमेंट संबंधी विभिन्न हेल्पलाइन नंबर 1090 वूमेन पावर, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 1930 साइबर अपराध, 108 एंबुलेंस सेवा व 112 पुलिस आपातकालीन सेवा आदि के सम्बन्ध मे पम्पलेट वितरित कर जानकारी दी गई ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here