Home अयोध्या भारतीय किसान यूनियन तहसील इकाई सोहावल द्वारा तहसील परिसर में किसान पंचायत का आयोजन किया

भारतीय किसान यूनियन तहसील इकाई सोहावल द्वारा तहसील परिसर में किसान पंचायत का आयोजन किया

0

अयोध्या (ब्यूरो चीफ फूलचंद) भारतीय किसान यूनियन तहसील इकाई सोहावल द्वारा तहसील परिसर में किसान पंचायत का आयोजन किया गया पंचायत में उप जिलाधिकारी अशोक कुमार सैनी पहुंचकर किसानों की समस्याओं को बिन्दुवार सुनकर समाधान का आश्वासन दिया। समस्या समाधान न होने की दशा में 25 अक्टूबर 2024 को जिला मुख्यालय पर किसान महा पंचायत में भारी संख्या में पहुंचने का निर्णय लिया गया। पंचायत को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन की राष्ट्रीय महासचिव घनश्याम वर्मा ने कहा कि गरीब महिलाओं को वृद्धा, विधवा, विकलांग पेंशन नहीं मिल पा रही आवास विहीन लोगों को आवास नहीं मिल पा रहा है, किसानों को डीएपी खाद नहीं मिल रही है। उत्तर प्रदेश सरकार वायदे के मुताबिक बिजली नहीं दे रही है और स्मार्ट मीटर लगाने की योजना बना रही है। कोल्ड स्टोरेज मलिक मनमानी किराया वसूल रहे हैं जिला प्रशासन अंकुश लगाने में विफल है नाली चकमार्गों व सरकारी भूमियों पर भू माफिया कब्जा कर रहें है तहसील प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। घनश्याम वर्मा ने भारतीय किसान यूनियन द्वारा 25 अक्टूबर 2024 को जिला मुख्यालय पर आयोजित किसान महापंचायत में भारी संख्या में पहुंचने की अपील किया। जिला अध्यक्ष राम गणेश मौर्य ने किसानो की समस्याओं के समाधान व मान सम्मान स्वाभिमान हेतु संगठन को मजबूत करने का निर्देश दिया कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों को पूरे वर्दी में लाठी डंडा के साथ प्रतिभाग करने के लिए कहा। पंचायत को विकास वर्मा जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा, दशरथ सिंह, प्रेम शंकर वर्मा, राम अवतार चौहान, जितेंद्र कुमार, राकेश कुमार,डॉ आर एस सरोज, मंसाराम यादव, लल्लू राम वर्मा, लीलादेवी, बबलू सिंह, मीरा देवी,कमला देवी,आदि लोगों ने ने संबोधित किया। बीकापुर तहसील में संतोष वर्मा मस्तराम वर्मा, काली प्रसाद मौर्य, मंजय वर्मा, राहुल वर्मा, शिवराम शर्मा। रुदौली तहसील में रवि शंकर पांडे भोला सिंह टाइगर शंकरपाल पांडे रामू चंद विश्वकर्मा राजकुमार यादव। मिल्कीपुर तहसील में राजेश मिश्रा वेद प्रकाश पांडे बाबूराम तिवारी राजदेव यादव राम सुमेर भारती आदि लोगों ने संबोधित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here