Skip to main content

India Times 7

Homeउत्तराखंडप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म उत्सव पर इब्राहिमपुर में हुआ दीप...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म उत्सव पर इब्राहिमपुर में हुआ दीप आशीर्वाद कार्यक्रम

मोनी सैनी की खास रिपोर्ट/ सुनील कुमार कैमरामैन

राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने की शिरकत। दीप आशीर्वाद कार्यक्रम राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने मुख्य अतिथि के रूप में की शिरकत कलियर विधानसभा प्रत्याशी रोमा सैनी ने किया जोरदार स्वागत इब्राहिमपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के अवसर पर सांसद आदर्श ग्राम इब्राहिमपुर स्थित स्वामी घनानंद आश्रम में दीप आशीर्वाद कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया कार्यक्रम का आयोजन प्रधान स्वामी घनश्याम के नेतृत्व में किया गया राज्यसभा सांसद नरेश बंसल मुख्य अतिथि नरेश बंसल का जोरदार स्वागत किया गया इस अवसर पर कलियर विधानसभा प्रत्याशी बहन रोमन सैनी भी कार्यक्रम में पहुंची और उन्होंने मुख्य अतिथि नरेश बंसल का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ महिलाएं बुजुर्ग और बच्चे भी उत्साह पूर्वक शामिल हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दी गई तथा देश की सुख समृद्धि विकास और जनकल्याण की कामना की गई इस दौरान आश्रम परिसर दीपों की रोशनी से जगमगा उठा दीपों के माध्यम से सेवा समर्पण राष्ट्रीय हित और जनकल्याण की संकल्प को मजबूत करने का संदेश दिया गया कार्यक्रम में मौजूद लोगों में बड़ा उत्साह देखने को मिला मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने उपस्थित कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दी उन्होंने सेवा और राष्ट्रहित की भावना के साथ समाज एवं देश के विकास में योगदान देने का आह्वान किया प्रधान स्वामी घनश्याम के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं बुजुर्गों और बच्चों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने आयोजन को विशेष बना दिया उपस्थित लोगों ने दीप जलाकर देश की प्रगति विकास योजना की मनोकामना की ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular