Skip to main content

India Times 7

Homeउत्तर प्रदेशआंगनबाड़ी केंद्र पैगा में मनाया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

आंगनबाड़ी केंद्र पैगा में मनाया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

रिपोर्ट इमरती कुमारी
आंवला। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी का जन्मदिन आज आंगनबाड़ी केंद्र पैगा, तहसील आंवला में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर केंद्र पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं और ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य तथा लंबी आयु की प्रार्थना की। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ भाग लिया।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन को लेकर केंद्र पर विशेष कार्यक्रम रखा गया था। इस दौरान दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। आंगनबाड़ी केंद्र पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को भी शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं उत्साह के माहौल में संपन्न हुआ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular